Press "Enter" to skip to content

बगेधरी अब्बल में तिरंगा झंडा फहराया उल्टा

करैरा। करैरा ब्लॉक के सरकारी स्कूल बगेधरी अब्बल में मंगलवार को तिरंगा झंडा उल्टा फहरा दिया। पूरे दिन उल्टा झंडा फहराते रहने की सूचना पर लोगों ने आपत्ति की। बाद में देर शाम झंडे को उतार लिया गया। मामले में शिक्षक आयोध्या प्रसाद जाटव का कहना था कि हमारे हैडमास्टर ने प्रतिदिन झंड़ा फराते हैं। लेकिन इस बार उन्होंने झंडा फहराते समय ध्यान नहीं दिया और झंड़ा उल्टा लगा दिया। झंडा फहराने के बाद वे बैंक चले गए। करैरा बीआरसी असफाक खान का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। हेड मास्टर से जवाब तलब करेंगे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!