ग्वालियर। कुशवाह युवा एकता संगठन की ओर से निःशुल्क युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन आठ अप्रैल को किया जाएगा। रविवार को विनय नगर सेक्टर 3 स्थित शांति मैरिज हाउस में आयोजित संगठन की बैठक में सदस्यों को सम्मेलन के लिए निःशुल्क फार्म वितरित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पूरन सिंह कुशवाह ने की। संगठन के सदस्य मान सिंह कुशवाह ने कहा कि फार्म शीघ्र भरकर कार्यालय में जमा कराए जाएं।



