
शिवपुरी। समाजसेवा के क्षेत्र में कई समाजसेवी संस्थाएं मानवता की सेवा कर रही हैं, इसी क्रम में अब एक और नई सामाजिक संस्था श्री महाराज अग्रसेन जनजाग्रति सेवा समिति का गठन हुआ है। समिति का गठन विगत दिवस एक बैठक आयोजित कर किया गया जिसमें सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का भी गठन किया गया है। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से समिति के अध्यक्ष राजीव जैन लुकवासा वाले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रांशु गोयल, उपाध्यक्ष आदित्य बंसल, महामंत्री अरिहंत जैन, सहमंत्री दीपक गर्ग, शिवम प्रिंस प्रधान, कोषाध्यक्ष अमित बिंदल, प्रचार मंत्री सक्षम गर्ग, सौरभ गोयल एवं संचालक सिद्धार्थ जैन को शामिल किया गया है। वहीं संरक्षक सदस्य अजीत अग्रवाल, हरिओम जैन, निर्मल गुप्ता, पदम जैन, सुनील गर्ग, डॉ. एसके बंसल, अनूप गोयल, आदेश गर्ग, गौरव सिंघल, श्याम गुप्ता चैनू को बनाया गया है। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने बताया कि उनके द्वारा समय-समय पर जरूरमंदों के लिए हर संभव मदद की जाएगी। जैसे कि त्यौहार एवं विभिन्न जयंतियों के अवसर पर अस्पताल, वृद्धाश्रम पहुंचकर फल वितरण कार्यक्रम, जरूरतमंदों को ब्लड डोनेट करना, सर्दी में गरीब बस्तियों में पहुंचकर गर्म वस्त्रों का वितरण आदि कार्य शामिल है। इस मौके पर समिति के सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए हर संभव मदद करने का संकल्प लिया।




