Press "Enter" to skip to content

प्रदेश भाजपा के पैनलिस्ट घोषित हुए धैर्यवर्धन

शिवपुरी। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत के निर्देशानुसार पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने टेलीवीजन समाचार चैनलों में पार्टी का पक्ष रखने के लिए घोषित की गई वार्ताकारों की टीम में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धैर्यवर्धन को शामिल किया गया है। पैनलिस्ट के तौर पर धैर्यवर्धन अब भाजपा का चेहरा बनकर टीवी न्यूज में बहस करेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन अच्छे वक्ता के रूप में जाने जाते हैं। प्रदेश के बाहर भी वह विभिन्न चुनावों में आमसभाओं को संबोधित करते रहे हैं। प्रभावी भाषणकला एवं वाकपटुता की खूबी के कारण पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। धैर्यवर्धन पूर्व में जिलामहामंत्री, युवा मोर्चा में प्रदेश मंत्री एवं जिलाध्यक्ष, नगरपालिका शिवपुरी के पार्षद के तौर पर अपनी सेवाएं देते रहे हैं। इस नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश खटीक, नरेन्द्र बिरथरे, वीरेन्द्र रघुवंशी, सुरेन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री राघवेन्द्र गौतम, राजू बाथम, राघवेन्द्र शर्मा, विधायक प्रहलाद भारती, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, रमेश खटीक, देवेन्द्र जैन, कामता प्रसाद बेमटे, भैयासाहब लोधी, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल, मंजुला जैन, तेजमल सांखला, रिशिका अष्ठाना, लोकपाल लोधी, रामस्वरूप रिझारी, रामगोपाल चौधरी, हेमंत ओझा, महामंत्री ओमी गुरू, जगराम सिंह यादव, राजकुमार खटीक, कोषाध्यक्ष रामेश्वर बिंदल, मंत्री लक्ष्मी जाटव, सरोज धाकड़, डॉ. रीता गुप्ता, जगदीश रावत, देवेन्द्र श्रीवास्तव, अमित भार्गव, डॉ. राकेश राठौर, भानू दुबे, डॉ. विजय खन्ना, दिलीप मुदगल, सुभाष जाटव, दिनेश रावत, केरन सिंह, विकास पाठक, भानू जैन, बनवारीलाल श्रीवास्तव, विपिन खेमरिया, राधेश्याम बंसल, हेमपाल दांगी, हरनारायण कुशवाह, रामबाबू मंगल, मुरारीलाल धाकड़, जयप्रकाश सोनी, सुनील गुप्ता, राजेन्द्र रावत, बीनू शर्मा, मुकेश चौहान, महेश आदिवासी, प्रमेन्द्र बिरथरे, डॉ. नरेन्द्र आर्य, नफीस खान, हरवीर सिंह चौहान, महेश धाकड़, अजय खैमरिया, आशुतोष शर्मा, अभिषेक शर्मा, बृजेश बिरथरे, अजय जुनेजा, अजय भार्गव, आनंद जैन, अनिल बघेल, रिंकू भार्गव, अमित पडरया, अशोक बाबा, गजेन्द्र सिंह यादव, योगेश त्यागी, धर्मवीर रावत, नबाव सिंह, अतुल श्रीवास्तव, मथुरा प्रजापति, मुकेश बाथम, कैलाश कुशवाह, भागीरथ कुशवाह, जण्डेल सिंह कुशवाह, विमल जैन मामा, डॉ. रितु चौधरी, गणेश गुप्ता, ओमी जैन, हरिओम राठौर, आजाद जैन, गौरव चौबे, शिव चौबे, राहुल शिवहरे, विवेक जैन आदि ने बधाई दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!