Press "Enter" to skip to content

भगवान गणेश की झांकी की प्रस्तुति दे रहे कलाकारों में लगी आग

शिवपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र मेंं माधव चौक के पास मां वैष्णों देवी की झांकी में दिल्ली के कलाकर उस समय आग की लपटों में आ गए जब वह मंच पर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। तत्काल आयोजन दोनों कलाकारों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां एक को तत्काल तो दूसरे को अस्पताल में भर्ती कर लिया है। जानकारी के अनुसार जब दिल्ली के कलाकार माता दरबार में प्रस्तुति दे रहे थे, उसी दौरान जब गणेश भगवान की झांकी की प्रस्तुति दी जा रही थी, तभी एक कलाकार विपुल जिसने सिर पर केरोसिन का तेल भरा आग से जलता कलश रखा हुआ था। ठीक उसी समय दूसरे कलाकार ने जब कलश में कुछ तेल और डाला तो असंतुलन के चलते कलश से तेल दोनों कलाकारों के कपड़ों पर गिरा और आग पकड़ ली। मौके पर भगदड़ के हालात निर्मित हो गए, लेकिन कुछ साहसी लोगों ने मौके पर दोनों कलाकारों को जिला अस्पताल भिजवाया। गुरुवार की देर शाम दोनों कलाकारों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जो दिल्ली रवाना हो गए।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!