भोपाल। सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी यदि एक ही थाने में चार साल से पदस्थ हैं, तो उन्हें हटाया जाए। इन पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में पदस्थ किया जाए। चार साल से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों को दूसरे थाने में पदस्थ करने का यह आदेश शनिवार को पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सभी पुलिस अधीक्षकों को जारी किया है। सभी पुलिस अधीक्षकों को 15 जनवरी तक पुलिस मुख्यालय को सर्टिफिकेट के साथ जानकारी देनी है कि उनके यहां ऐसा कोई पुलिसकर्मी नहीं है तो एक ही थाने में चार साल से पदस्थ है। एक ही थाने में लंबी पारी खेलने पर पुलिस पर लेनदेन और जनता से उनके दुर्व्यवहार के आरोप लगते हैं। अफसरों के सामने ऐसे अनेक प्रकरण आ रहे हैं, जिसमें सिपाही से सब इंस्पेक्टर स्तर तक के अनेक कर्मचारी और अधिकारी अपने सेवाकाल में विभिन्न पदों पर किसी एक थाने में लंबे समय तक पदस्थ रहते हैं। ऐसे में उनका प्रभाव कम होता है। जनता को भी उनके कामकाज को लेकर शिकायत करने का मौका मिलता है,डीजीपी ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है। कहा है कि किसी एक थाने में किसी भी पुलिसकर्मी की पदस्थापना चार साल से अधिक नहीं हो। चार साल पूरे होने पर संबंधित पुलिसकर्मी को आवश्यक रूप से दूसरे थाने में पदस्थ किया जाए। डीजीपी ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि चार साल से जमे पुलिसकर्मियों को हटाकर उसकी जानकारी 15 जनवरी तक हर हाल में पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा को दें। 
थानों में जमे सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर बदले जाएंगे ,
भोपाल। सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पुलिसकर्मी यदि एक ही थाने में चार साल से पदस्थ हैं, तो उन्हें हटाया जाए। इन पुलिसकर्मियों को दूसरे थानों में पदस्थ किया जाए। चार साल से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों को दूसरे थाने में पदस्थ करने का यह आदेश शनिवार को पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने सभी पुलिस अधीक्षकों को जारी किया है। सभी पुलिस अधीक्षकों को 15 जनवरी तक पुलिस मुख्यालय को सर्टिफिकेट के साथ जानकारी देनी है कि उनके यहां ऐसा कोई पुलिसकर्मी नहीं है तो एक ही थाने में चार साल से पदस्थ है। एक ही थाने में लंबी पारी खेलने पर पुलिस पर लेनदेन और जनता से उनके दुर्व्यवहार के आरोप लगते हैं। अफसरों के सामने ऐसे अनेक प्रकरण आ रहे हैं, जिसमें सिपाही से सब इंस्पेक्टर स्तर तक के अनेक कर्मचारी और अधिकारी अपने सेवाकाल में विभिन्न पदों पर किसी एक थाने में लंबे समय तक पदस्थ रहते हैं। ऐसे में उनका प्रभाव कम होता है। जनता को भी उनके कामकाज को लेकर शिकायत करने का मौका मिलता है,डीजीपी ने इस संबंध में सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया है। कहा है कि किसी एक थाने में किसी भी पुलिसकर्मी की पदस्थापना चार साल से अधिक नहीं हो। चार साल पूरे होने पर संबंधित पुलिसकर्मी को आवश्यक रूप से दूसरे थाने में पदस्थ किया जाए। डीजीपी ने सख्त रवैया अपनाते हुए कहा कि चार साल से जमे पुलिसकर्मियों को हटाकर उसकी जानकारी 15 जनवरी तक हर हाल में पुलिस मुख्यालय की कार्मिक शाखा को दें। More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दो सड़क हादसों से दहला शिवपुरी: कार पलटी में 3 घायल, डंपर की टक्कर से एक की मौत / Shivpuri News
- सट्टा कारोबार पर कोतवाली पुलिस का शिकंजा: 3 आरोपी गिरफ्तार, 2900 रुपये बरामद / Shivpuri News
- कचरा गिरने को लेकर विवाद, देवर-देवरानी ने महिला व बेटे पर किया हमला / Shivpuri News
- ए.बी. रोड पर पलटी पत्थरों से भरी ट्रॉली, जानलेवा गड्ढों से बढ़ रहे हादसे / Shivpuri News
- 2 माह से राशन बंद, वार्ड 30 में हंगामा—पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत / Shivpuri News





Be First to Comment