Press "Enter" to skip to content

सरकार ने कर्मचारियों के लिए अंग्रेजी, हिंदी में ईमेल सेवाओं की घोषणा की

Image result for ईमेल

नई दिल्ली,29 अगस्त ।सरकार ने अपने 50 लाख कर्मचारियों के लिए अपनी ईमेल नीति के तहत अंग्रेजी
और हिंदी में ईमेल सेवाओं की घोषणा की है। ईमेल सेवा के तहत सरकारी
कर्मचारी सुरक्षा कारणों से निजी ईमेल सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

इलेक्ट्रानिक्स एवं आईटी मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा
गया है कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत सरकार अपने सभी कर्मचारियों को
सुरक्षित संपर्क के लिए ईमेल सेवा उपलब्ध कराती है। अब यह सेवा 50 लाख
कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जाएगी। अभी इसका इस्तेमाल करने वालों की संख्या
16 लाख है। अंग्रेजी ईमेल सेवा के लिए अंत में ‘@गव.इन’ रोमन लिपि में और
हिंदी सेवा के लिए ‘@सरकार.भारत’ देवनागिरी लिपि में होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!