Press "Enter" to skip to content

घर में घुसकर युवक के साथ मारपीट

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दो आरोपियों ने एक युवक के घर में घुसकर उसके साथ गाली गलौंच करते हुए मारपीट कर दी। पीडि़त की रिपोर्ट पर से पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सूरज पुत्र कोकसिंह धानुक उम्र 27 वर्ष निवासी पुरानी शिवपुरी बुधवार को सुबह 9.30 बजे जब अपने घर में था तभी सेट्टी उर्फ पुरुषोत्तम धानुक और कमल रजक निवासी तलैया मोहल्ला उसके घर आ गए। दोनों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। बताया जा रहा है कि होली के दिन इनका आपस में मुंहबाद हुआ था और इसी का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 294, 452, 323, 427, 506, 34 ताहि 3(1) द, 3(2)5 क एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!