
खनियांधाना।
जिले में हुई अल्प वर्षा को लेकर भले ही कांग्रेस लंबे समय से जिले को
सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग करती आ रही हो लेकिन इस मांग में अब
सत्तापक्ष भी शामिल हो गया है इसी क्रम में आज बुधवार को भारतीय जनता
पार्टी मंडल खनियाधाना ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम
ज्ञापन सौंपकर तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की । इस संबंध में
आज सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय से रैली की शक्ल में एकत्रित
होकर तहसील कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार जे.एस. अपोरिया को मुख्यमंत्री
के नाम ज्ञापन सौंपा । भाजपा मंडल अध्यक्ष भानु चौधरी के नेतृत्व में दिए
गए। ज्ञापन सौंपने वालों में भानु चौधरी भाजपा मंडल अध्यक्ष , कुलदीप सिंह
चौहान, रामकरण सिंह यादव , वीरेंद्र सिंह यादव , बृजेंद्र चौबे , दाउद अली
फूल हरिभान सिंह , करन सिंह , रामजीलाल , बुंदेल सिंह यादव , प्रकाश
लोधी , रामस्वरूप यादव , आसाराम कबाड़ी , बुंदेल सिंह यादव , सुखबीर पाल ,
हजारीलाल लोधी , जितेंद्र सिंह बंशकार , भानु परिहार , रहीश यादव , धर्मपाल
सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।






Be First to Comment