ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक युवक दोपहर के समय दोनों कानों
में ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए पटरी पर टहल रहा था। उसी समय ट्रेन आ गई।
जिसकी आवाज युवक ने नहीं सुनी और देखते ही देखते उसके ऊपर गुजर गई। पुलिस
ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी।
आरपीएफ के मुताबिक दीपक पुत्र ऊदल शाक्य उम्र 18 वर्ष शुक्रवार की
दोपहर 1:30 बजे खेत पर आया जहां उसने अपने मोबाइल में गाने लगाए और ईयरफोन
कानों लगाकर टहलते टहलते रेल पटरी पर आ गया। उसी दौरान शिवपुरी से चलकर
ग्वालियर जाने वाली मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेन वहां से गुजरी।
पुलिस के मुताबिक ट्रेन चालक ने काफी हॉर्न दिए, लेकिन युवक गाने सुनने
में लीन था। जिसने हॉर्न की आवाज नहीं सुनी और तेज रफ्तार ट्रेन उसे कुचलती
हुई आगे निकल गई। इस घटना में दीपक की मौके पर ही मौत हो गई।
ट्रेन ड्राइवर ने चेताया था
ट्रेन
ड्रायवर ने बहुत हार्न बजाकर चेताया लेकिन युवक नहीं हटा। उसके कानों में
ईयर फोन लगा था। इसलिए हादसा हो गया। दिलीप शर्मा, थाना प्रभारी आरपीएफ
शिवपुरी





Be First to Comment