Press "Enter" to skip to content

सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले पर टिकिट की जुगाड़ में दो सैंकड़ा नेताओं ने डाला डेरा

भोपाल।शिवपुरी-गुना सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ग्वालियर-चंबल संभाग को गढ़ माना जाता है और यहाँ टिकट भी सिंधिया की सहमति से ही पार्टी तय करती है। हालाँकि कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है इसलिए ग्वालियर-चम्बल संभाग की 34 सीटों के दावेदार खुद के लिए टिकट की जुगाड़ लगा रहे हैं। 
लगभग 200 दावेदार दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बंगले 27 सफदरजंग रोड पर डेरा जमाये हुए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने ग्वालियर – संभाग की 34 सीटों में से कांग्रेस को 12 सीटें मिलीं थीं जबकि भाजपा ने 20 जीतीं थीं जबकि दो अन्य के खाते में गईं थी। इस बार सिंधिया कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते इसलिए वो जिताऊ उम्मीदवार को ही मैदान में उतारना चाहता हूँ। ग्वालियर में उनसे मुलाकात करने वाले नेताओं से जब सिंधिया ने ये कहा था कि मैं कुछ नहीं कर सकता तो ये नेता दिल्ली पहुँच गए और दो दिनों से सिंधिया के बंगले पर जमे हुए हैं। ग्वालियर से पहुंचे नेताओं में सबसे ज्यादा दावेदार ग्वालियर दक्षिण विधानसभा के हैं। इनमें रमेश अग्रवाल, प्रेम सिंह कुशवाह, आनंद शर्मा, किशन मुदगल , राघवेन्द्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, हरी पाल, मोहन सिंह राठौर, अलबेल सिंह घुरैया, अनूप कुशवाह, अनिल सांखला, वीना गोस्वामी, संतोष शर्मा, गुड्डू वारसी, मल्लू खान, कांशीराम देहेलवार आदि शामिल हैं। ग्वालियर पूर्व विधानसभा के दावेदारों में मुन्नालाल गोयल, मितेंद्र दर्शन सिंह, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र परमार चच्चू आदि शामिल हैं। ग्वालियर विधानसभा के दावेदारों में प्रद्युमन सिंह तोमर की तरफ से उनके भाई देवेन्द्र सिंह तोमर और सुनील शर्मा शामिल हैं वहीं ग्वालियर ग्रामीण से मदन कुशवाह और साहब सिंह गुर्जर ने आज सिंधिया से भेंट की।
बताया जाता है कि पिछले दो दिनों में ग्वालियर चम्बल संभाग की 34 सीटों के लगभग 150 से 200 दावेदारों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेंट की है और अपनी दावेदारी पेश की है। बताया जा रहा है कि सभी नेता आज दिल्ली से ग्वालियर लौट आयेंगे। उधर दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें जारी हैं और जिताऊ उम्मीदवार की खोज की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि कांग्रेस की पहली सूची 30 अक्टूबर को आ जाएगी।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!