करैरा। जनपद शिक्षा केंद्र करैरा में आयोजित बिद्यालय संचालको की बैठक में बीआरसी आफाक हुसैन ने कहा कि सभी गरीब बच्चों को निशुल्क प्रवेश सुनिश्चित हो। निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिनियम 2009 की धारा (1)ग के बेहतर क्रियान्वयन एवं कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चों की निशुल्क प्रवेश की प्रक्रिया भी बिस्तार से बताई गयी। बैठक में ए पी सी माजिद अली ने भी कहा कि सभी निजी विद्यालय के प्राचार्य एवं संचालको की जिज्ञासा को शांत कर तकनीकी पहलुओं को समझाते हुए कहा कि सभी गरीब बच्चे जो BPL धारक है उन्हें शत प्रतिशत प्रवेश दिलाया जाए। इन गरीब बच्चों को संचालक बेहतर सुविधा प्रदान करें यह शासन की योजना के क्रियांवयन के साथ साथ पुण्य कार्य भी है ।बैठक में बीएससी अशोक बैदोरिया, भगवान सिंह यादव, अभिजित श्रीवास्तव, आनंद यादव दिलीप जोशी ,कुंवारी जया गुप्ता सहित निजी शैक्षणिक संस्थाओं के संचालक भी उपस्थित थे।






Be First to Comment