
शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के फोरलेन हाइवे पर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माधवी पत्नी बृजमोहन शर्मा उम्र 40 वर्ष निवासी बामरा थाना तेंदुआ अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर जा रही थी, तभी वह अनयिंत्रित होकर बाइक से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।






Be First to Comment