शिवपुरी। भौंती क्षेत्र के ग्राम भयावह में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सिरसौद चौराहा और विजयपुर के वीच खेल गया जिसमें विजयपुर के कप्तान मिलन राजपूत ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और चौराहा टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया।
सिरसौद चौराहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 197 रन बनाए जिसमे सीताराम में ने 112 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली जिसका पीछा करने उतरी विजयपुर टीम की टीम 89 रन पर ढेर हो गई और सिरसौद चौराहा ने यह मैच 108 रनो के अंतर सेजीत लिया शतकीय पारी और 3 विकेट लेने बाले सीताराम को उनको इस प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ दा मैच का पुरस्कार दिया गया।
बाद में विजेता टीम सिरसौद के कैप्टन अजय राजा को 11000 हजार का नगद पुरुस्कार मुख्यातिथि विधायक प्रतिनिधि ऊषा लोधी द्वार दिया गया और उपविजेता विजयपुर की टीम के कैप्टन मिलन राजपूत को 5100 रुपये दिया गया इस मौके पर प्रभान राजपूत,केरन सिंह लोधी मंडल अध्यक्ष खोड़,आविद खान , दिनेश कुशवाह, बृन्दावन लोधी आस पास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग आए और मैच का फायदा उठाया।






Be First to Comment