शिवपुरी। जिले के करैरा थाना

क्षेत्र के अंतर्गत आने बाली सुनाज चौकी के प्रभारी को आज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने अवैध रेत के परिवहन के मामले को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विदित हो कि बीते रोज करैरा अनुविभाग के सुनाज चौकी क्षेत्र में संचालित रेत की जेतपुर खदान से भारी मात्रा में रातों रात पनडुब्बी डालकर रेत का अबैध परिवहन किया जा रहा था। जिसकी सूचना चौकी को थी लेकिन इस पर चौकी प्रभारी ने आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते बीते रोज आईपीएस सुजानिया ने गंभीरता दिखाते हुए बडी कार्यवाही को अंजाम दिया और अवैध रूप से उत्खनन करती दो एलएनटी, 20 डंपर और एक पनडुब्बी को जप्त कर लिया। इस मामले में सुनाज चौकी प्रभारी फतेह सिंह की मिलीभगत होने और रेत माफियाओं को सरंक्षण देने के मामले मे पुलिस अधीक्षक ने चौकी प्रभारी फतेहसिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।






Be First to Comment