Press "Enter" to skip to content

रासेयो के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में किया पौधारोपण पॉलीथिन का उपयोग न करने की ली शपथ

शिवपुरी।
शासकीय श्रीमंत माधव राय सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय
सेवायोजका की संयुक्त इकाई द्वारा छात्रावास, प्राध्यापक आवास एवं
महाविद्यालय परिसर में रासेयो के स्वयं सेवकों द्वारा वृक्षारोपण प्राचार्य
की अध्यक्षता में किया। महाविद्यालय परिसर में स्टॉफ एवं विद्यार्थीयों
द्वारा पॉलीथीन का उपयोग न करने की शपथ ली, साथ ही इसके लिए जागरूकता
अभियान चलाकर जन -जन तक प्रचार-प्रसार करने के लिए विद्यार्थियों ने संकल्प
लिया। बालक छात्रवास से महाविद्यालय तक छात्र-छात्रओं ने स्वच्छता अभियान
की रैली निकाली एवं रासेयों के गीत से हम होंगे कामयाब के माध्यम से लोगों
में अलख जगाने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. एस. एच.
कुरैशी, कार्यक्रम अधिकारी रासेयो प्रो. नारायण विश्वकर्मा. प्रो. नवलकिशोर
एवं महाविधालय स्टॉफ से डॉ. पवन श्रीवास्तव, डॉ. पुनीत श्रीवास्तव , डॉ
विकास, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी प्रो. पुष्पेन्द्र परेसेंडिया, डॉ1 गुलाब
सिंह एवं देवीशंकर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालक प्रो. नारायण
विश्वकर्मा द्वारा किया गया एवं. आभार, प्रो. नवलकिशोर द्वारा किया गया। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!