Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करें कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को दिए निर्देश

शिवपुरी। कलेक्टर श्री राठी ने विभागवार योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जिले के भ्रमण के दौरान जो घोषणाए एवं निर्देश दिए गए है, उनका तत्परता से पालन कर की गई कार्यवाही से अवगत कराए।

कलेक्टर श्री राठी ने उक्त आशय के निर्देश आज समय-सीमा के पत्रों की विभागवार समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री जी के दौरे के दौरान विभागवार प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की। जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर, अपर कलेक्टर डॉ.ए.क.ेरोहतगी सहित सभी विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर तरूण राठी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 06 एवं 09 नवम्बर को बदरवास एवं कोलारस में आयोजित दौरों के दौरान जनसामान्य द्वारा समस्याओं से संबंधित जो आवेदन पत्र दिए गए है। उन्हें तत्परता के साथ निराकरण की कार्यवाही कर साथ ही उनके द्वारा की गई घोषणाओं का क्रियान्वयन भी त्वरित कर प्रतिवेदन जिलाधीश कार्यालय को भेंजे। श्री राठी ने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी जिले में आयोजित होने वाले अंत्योदय मेले में भी शिरकत करेंगे। इसके लिए अधिकारी अभी से तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने समय-सीमा के पत्रों की समीक्षा करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारी का निर्देश दिए कि शिक्षा विभाग के तहत 55 स्कूल भवनों की गुणवत्ता ठीक हो एवं व्यय की गई राशि की जानकारी परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को दें। कलेक्टर ने शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग, ग्रामोद्योग, जिला शहरी विकास अभिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्याप्त संख्या में प्रकरण बैंकों को प्रस्तुत किए जाए। अग्रणीय जिला प्रबंधक से समन्वय से बैंको के माध्यम से प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही कराए। बैठक मे जनश्री बीमा योजना, सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की गई।   

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!