Press "Enter" to skip to content

किसानों की समस्या को लेकर किसान कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी। पोहरी में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने पीसीसी डेलीगेट केशव सिंह तोमर के नेतृत्व में एसडीएम पोहरी मुकेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि वह अतिशीघ्र इन समस्याओं का निराकरण कर किसानों को राहत पहुंचाएंगे। 
किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुरेश राठखेड़ा ने बताया कि पोहरी में किसानों को सूखा राहत का मुआवजा तथा फसल बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। सरकार द्वारा भावांतर योजना के तहत खरीदे गए चने की धनराशि का भुगतान भी कुछ लोगों का शेष है उनका भुगतान अतिशीघ्र कराया जाए। खसरा खतौनी की नकलें देने में भी किसानों को अनुमोदन के नाम पर भटकाया जाता है। शालाओं में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था गड़बड़ा है, भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार किया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन नियमित रूप से नहीं हो रहा है। ज्ञापन सौंपने वालों में केशव सिंह तोमर, सुरेश राठखेड़ा, पूर्व मंडी अध्यक्ष एनपी शर्मा, किशन सिंह तोमर, रामपाल सिंह रावत, माताचरण शर्मा, संजीव शर्मा बंटी भैया, हरविलास यादव, अरविन्द धाकड़ दुल्हारा, मोहन सिंह यादव, अशोक बेडिय़ा, ओमप्रकाश पिपलौदा, सुनील धाकड़, परवेज जमील अंसारी, आफाक अंसारी, लक्ष्मण सिंह रावत, गजराज सिंह यादव, लालाराम धाकड़, राकेश रावत, संजय राठखेड़ा आदि शामिल हैं। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!