छिंदवाड़ा। पांढुर्णा थाना क्षेत्र के उमरीकला में रहने वाले एक युवक के साथ आरोपी ने पुरानी बातों को लेकर मारपीट की और कुल्हाड़ी मारकर गंभीर रूप से घायल किया। मारपीट के कारण प्रार्थी युवक को गंभीर चोट आई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया और जांच शुरू कर दी। उमरीकला निवासी दशरथ पिता श्यामलाल उइके (45) साल ने बताया कि पुरानी बातों को लेकर लावहान निवासी आरोपी अरुण कुमरे रंजिश चली आ रही थी। इस रंजिश के चलते आरोपी अरुण ने पिछले दिनों अचानक ही गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया था। हमले के चलते प्रार्थी दशरथ को गंभीर चोट आने के बाद नागपुर भेजा गया था। नागपुर में चले इलाज के बाद दशरथ घर आया और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी अरुण के खिलाफ धारा 294, 326, 506 का अपराध कायम किया और जांच शुरू कर दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
रंजिश को लेकर युवक को कुल्हाड़ी मारकर किया घायल,
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- हनुमान जन्मोत्सव पर खनियांधाना में भक्ति का सैलाब, भव्य चल समारोह में उमड़ा जनसागर / Shivpuri News<br>
- जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शिवपुरी बना विजेता / Shivpuri News
- बंद मकान में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर राख, परिवार झांसी गया था / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 पेटी अवैध शराब जब्त, 1 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- अनाज मंडी के पीछे करैरा में आरोपी कट्टे सहित गिरफ्तार, भागने की कोशिश नाकाम / Shivpuri News




Be First to Comment