Press "Enter" to skip to content

दस दिवसीय कनेक्टिंग टू सर्व कार्यक्रम आयोजित

पिछोर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकारण के मार्गदर्शन के क्रम में तहसील विधिक सेवा समिति पिछोर द्वारा 9 से 18 नवम्बर तक दस दिवसीय कनेक्टिंग टू सर्व कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसके  तहत आज तहसील अभिभाषक संघ पिछोर मे विधिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे श्री संजय गोयल अपर जिला न्यायाधीश, कौशल वर्मा व्यवहार न्यायाधीश वर्ग -1, श्रीमती सरिता जतारिया द्वितीय सीजे 2 सुमित शर्मा अतिसीजे -2 एवं समस्त अधिवक्ता गण तथा पक्षकार गण उपस्थित रहे इस अवसर पर वक्ताओ ने विचार व्यक्त करते हुये समाज के कमजोर एवं असहाय लोगो को विधिक सहायता पहुचाने की बात कही इस अवसर पर विधिक सहायता डेस्क की स्थापना की गई तथा पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा इस अवसर पर डोर टू डोर अभियान भी संचालित किया जा रहा है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!