Press "Enter" to skip to content

चमरौआ में अबैध उत्खनन माफिया ने पत्रकार पर किया हमला जान से मारने की कोसिस

बिना रोकटोक के दिन दहाड़े हो रहा रेत अवैध कारोबार

खनियाधाना :- तहसील के ग्राम पंचायत चमरौआ में लंबे समय से अवैध रेत का उत्खनन व परिवहन जोरों पर चल रहा है ।  जिसकी सूचना समाचार पत्र प्रतिनिधि अशोक राजपूत को मिली तो मौके पर जाकर वहां पर फोटो एवं वीडियो ग्राफी की तो अवैध उत्खनन कर्ता आशीष जैन उर्फ छोटू पुत्र पबन जैन द्वारा कुपित होकर पत्रिका प्रतिनिधि पर ट्रेक्टर चढाने की कोशिस की तथा गाली गलौच करने लगा साथ ही मारपीट की गयी । इसके पश्चात अशोक  ने तहसीलदार एवं थाना प्रभारी को अवगत कराया  जिस पर कार्यवाही करते हुए डंप की गयी बजरी को तहसीलदार ने जप्त करते हुए सरपंच को रेत को फैलाने के निर्देश दिए । बाद में अशोक राजपूत ने खनियांधाना पहुँच कर ब्लॉक पत्रकार संघ के साथियों को अवगत कराया एवं रेत माफिया के खिलाफ कार्यवाही हेतु पुलिस स्टेशन पहुँच कर थाना प्रभारी खनियाधाना को कार्यवाही हेतु ज्ञापन सौंपा जिस पर कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीवद्ध कर धारा 294 , 323 , व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है आरोपी आशीष जैन उर्फ छोटू को पुलिस ने पकड़ने के प्रयास तेज कर दिये है बाद में गाँव के लोगों ने भी रेत माफियाओं की शिकायत करते हुए बताया कि आये दिन गाँव की जमीनों को खोद कर मिटटी निकाली जा रही है जिसको तालाब पर ले जाकर पानी से रेत बनाया जा रहा है तथा शिकायत की कहने पर उक्त लोग धमकी देते हैं कि हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता हमारी ऊपर से नीचे सभी से सेटिंग है तथा फर्जी तरीके से रॉयल्टी भी कटवा लेतै हैं

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!