Press "Enter" to skip to content

तहसीलदार के खिलाफ पटवारियों ने मोर्चा खोला

करैरा। करैरा में पदस्थ तहसीलदार सर्वेश यादव के खिलाफ स्थानीय पटवारियों ने मोर्चा खोल दिया था, परंतु एसडीएम उदयसिंह सिकरवार द्वारा तहसीलदार और पटवारियों के बीच मध्यस्थता कराकर समस्याओं का निराकरण करवाया गया। इसके बाद पटवारी शांत हुए। जानकारी के अनुसार पटवारी, तहसीलदार के कारण परेशान थे। रोज-रोज बैठक लेना, किसानों के काम नहीं हो पाना, चार-चार महीने से नामांतरण नहीं होना, ऑपरेटर की कमी आदि कई समस्याओं से जूझ रहे, पटवारी  रविवार को तहसील पर एकत्रित हो गए और एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। परंतु एसडीएम ने सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया और बताया कि अब बैठक केवल बुधवार को ही होगी। उन्होंने एक ऑपरेटर की कमी को भी पूरा कर दिया। जिससे पटवारियों के कंप्यूटर के काम हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि उक्त तहसीलदार पिछोर में भी विवादित रहे थे। वहां से तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने हटाया था। इस अवसर पर मोहन खटीक, राजेश गुप्ता (बंटी), बलराम धाकड़ सहित करैरा ब्लाक के पटवारियों ने ज्ञापन सौंपा।

 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!