
करैरा।
सुबह से ही सड़कों पर ठेले वालों का कब्जा हो जाता है वे किनारों की
अपेक्षा सडकों पर खड़े होते है इससे यातायात बाधित होता रहता है। ऐसा भी
नही कि यह ठेले वाले नगर पंचायत एवं पुलिस विभाग को नजर नही आते नगर पंचायत
के कर्मचारी रोज इन ठेलाधारियों से टैक्स की रसीद काटते है। इससे नजर
अंदाज कर दिया जाता है काली माता मंदिर के सामने कच्ची गली के चौराहे पर
पुलिस सहायता केंद्र बाजार में इस तरह की स्थिति रोज देखने मिल रही है।
लगभग 500 से 600 ठेले है जो सुबह से शाम तक यातायात बाधित करते है रही कसर
ऑटो के कारण सडकों पर बाइकों तक का निकलना मुश्किल हो जाता है।




