Press "Enter" to skip to content

ड्रायवर भगा के ले गया मालिक की लड़की को, मामला दर्ज

Image result for भगा के ले गया मालिक की लड़की को
शिवपुरी
दिनारा के ग्राम सहरयाना में रहने वाला एक आरोपी अपने मालिक की पुत्री को
अपने साथ भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा
363, 366 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार
आरोपी गोटू लोधी अपहत बालिका के पिता के स्वामित्व का आपे बाहन चलाता है।
इसी दौरान आरोपी ओर उसके मालिक की पुत्री के बीच प्रेम संंबंध स्थापित हो
गए और बीती शाम आरोपी बालिका को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। जब देर
रात तक बालिका घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश की। जहां ज्ञात हुआ कि
उक्त बालिका आरोपी के साथ देखी गई है जिस पर परिजन फरियाद लेकर थाने पहुंचे
और आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!