शिवपुरी।खबर शहर के अन्तर्गत सुभाष पार्क स्थित शराब की कलारी के पास तीस साल का युवक मृत अवस्था में पड़ा मिला है। अज्ञात युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक के हाथ पर अरविंद-रीनू गुदा हुआ है। देहात थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली की सुभाष पार्क कलारी के पास एक युवक अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की जेब से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। हालांकि उसके हाथ पर अरविंद-रीनू नाम गुदा हुआ है। पहचान के लिए पुलिस आसपास क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।
अधिक शराब पीने के कारण हुई मौत
बताया जाता है कि युवक ने अधिक शराब पी ली जिससे उसकी मौत हो गई।





Be First to Comment