Press "Enter" to skip to content

शादी की खुशियों में आया खलल, सड़क दुर्घटना में दुल्हन सहित कई घायल

सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होने आ रहे लोगों के वाहन में ट्रक ने मारी टक्कर



(केदार सिंह गोलिया) शिवपुरी

जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह मनपुरा से शिवपुरी सम्मेलन में शामिल होने आ रही पिकअप वाहन में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे पिकअप वाहन रोड किनारे खंती में पलट गई जिससे पिकअप में सवार दुल्हन सहित दो दर्जन यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई गंभीर हैं। घायलों को सुरवाया पुलिस ने उपचार हेतु जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने बताया कि ट्रक चालक ने दो-तीन बार उनके वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया था।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी में केवट समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन है जिसमें मनपुरा निवासी प्रकाश केवट की लड़की रानी की शादी होनी थी इसी में शामिल होने के लिए सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर मनपुरा से शिवपुरी आ रहे थे तभी सरदारपुरा पर ट्रक क्रमांक यूपी 33 जी 8786 के चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए पिकअप वाहन में टक्कर मार दी। ट्रक द्वारा पिकअप में तेज गति से टक्कर मारने से पिकअप वाहन रोड किनारे खंती में पलट गया जिससे पिकअप में सवार दुल्हन सहित दो दर्जन लोग घायल हो गए जिन्में बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना की जानकारी लगते ही सुरवाया थाना प्रभारी हुकुम सिंह मीणा मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी पहुंचवाया।

यह लोग हुए घायल

हादसे में दो दर्जन घायल हुए जिनमें दुल्हन रानी केवट, उसका पिता प्रकाश, मां शारदा, बहन अनीता, बुआ बरमाला, चाची राजो, सहित आनंद, अनीता, लच्छी, लक्खू, गौरव, राहुल, भुन्ना लोधी, देवा बाढई व उसकी लड़की रचना, शिवन्या, भारती, सुमित्रा, गीता, बबलू, राजू, रजनी, बृजमोहन, शांति, दीपक, सावित्री व उसका बेटा भावेश, रुचि, दीप्ति, पांचो, मंजू, समपत, यश, मालती, जीतू जबकि मालती और जीतू गंभीर हालत के चलते आईसीयू में भर्ती हैं। घायलों में आधा दर्जन घायल गंभीर रूप से घायल हैं जबकि चोटें सभी घायलों को आई हैं।

दुल्हन ने दिखाया जज्बा, घायलों का कराया उपचार

इस हादसे में दुल्हन रानी केवट भी घायल हुई, लेकिन उसने अपना जज्बा दिखाते हुए सभी घायलों की मदद करते हुए उनका उपचार कराया। आमतौर पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब किसी लड़की शादी हो और वह किसी हादसे का शिकार होने के बाद इस तरह का जज्बा दिखाए। जिला चिकित्सालय में जहां एक ओर घायल बुरी तरह चीख चिल्ला रहे थे वहीं दूसरी तरफ दुल्हन रानी स्वयं दौड़-दौड़ कर सभी घायलों को न सिर्फ ढांढस बंधा रही थी, बल्कि अस्पताल प्रबंधन से भी बेहतर इलाज के लिए निवेदन कर रही थी। ऐसा लग रहा था कि इन घायलों की पीड़ा देख वह स्वयं यह भूल ही गई कि वह स्वयं भी न सिर्फ चोटिल है, बल्कि उसका आज ही विवाह भी है। दुल्हन रानी का यह जज्बा देखते ही बन रहा था। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!