खोड। ग्राम खोड़ में नलजल योजना विद्युत के अभाव में पिछले तीन दिन से बंद पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच, सचिव द्वारा बिजली का बिल नहीं भरा गया जिसके कारण नलजल योजना की विद्युत सप्लाई बंद कर दी गई है। पानी न मिलने के कारण लोगों की हैंडपंपों पर उमड़ रही है। अधिक दबाव होने के कारण लोगों की हैंडपंप पर लंबी-लंबी लाइन लगी रहती हैं और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। हैंडपंपों से लोगों को दूषित पानी प्राप्त हो रहा है जो लोगों की सेहत को बिगाड़ सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में उनके द्वारा ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव से शिकायत भी, लेकिन तीन दिन गुजरने के बाद भी उनके द्वारा बिल नहीं भरा जिससे स्थिति जस की तस बनी हुई है। सूत्रों की मानें तो वैसे तो बिजली विभाग के कर्ताधर्ताओं द्वारा कई अवैध कनेक्शन करा रखे हैं जिनसे पैसे वसूले जाते हैं। लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों द्वारा नलजल योजना की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई है जिससे ग्रामीणों के सामने जल संकट खड़ा हो गया है।






Be First to Comment