Press "Enter" to skip to content

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री गुप्ता तीन दिवसीय प्रवास पर आज से

शिवपुरी। राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता तीन दिवसीय प्रवास के दौरान 12 दिसम्बर से 14 दिसम्बर 2017 तक तहसील कोलारस की विभिन्न ग्राम पंचायतों की पंचायत भवन में आयोजित हितग्राही सम्मेलनों में भाग लेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री गुप्ता 12 दिसम्बर को प्रात: 11.30 बजे ग्राम पंचायत गुढ़ा में, दोपहर 01 बजे पनावरी में, अपराह्न 03 बजे मोहराई, अपराह्न 04 बजे देहरदासड़क में आयोजित हितग्राही सम्मेलन भाग लेंगे। रात्रि विश्राम उपरांत 13 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे ग्राम पंचायत साखनौर में, दोपहर 01 बजे रिजौदा में, अपराह्न 03 बजे डोडयाई, अपराह्न 04 बजे भाटी में तथा 14 दिसम्बर 2017 को प्रात: 11.00 बजे ग्राम पंचायत लुकवासा में, दोहपर 01 बजे खरई में, अपराह्न 03 बजे अटरूनी, अपराह्न 04 बजे कुल्हाड़ी में आयोजित हितग्राही सम्मेलन भाग लेंगे। इसके उपरांत शाम 06 बजे कोलारस से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!