भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर करेंगे हितग्राहियों से संपर्क: राघवेंद्र शर्मा


भारतीय जनता पार्टी मंडल   पिछोर एवं बामोर की बैठक संपन्न 
पिछोर। भारतीय जनता पार्टी मंडल पिछोर एवं बामोर की बैठक कैविनेट मंत्री दर्जा राघवेंद्र शर्मा, पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी ,श्रीमती पूनम सोनी, विधानसभा सह प्रभारी मनीष अग्रवाल,विधानसभा पूर्णकालिक बलभद्र सिंह सिकरवार के आतिथ्य एवम मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राघवेंद्र शर्मा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा  हितग्राही महा संपर्क अभियान  का शुभारंभ  किया जा रहा है जिसके निमित्त आज यह बैठक आयोजित की गई है हमने पूरे मध्यप्रदेश में ढाई करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष रुप से योजनाओं का लाभ दिया है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता दायित्व का निर्वहन करते हुए इन सब से मिलना हमारी जिम्मेदारी है । 
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री भैया साहब लोधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक ही प्रत्याशी है वह कमल का फूल और इस समय निश्चित ही पूरी विधानसभा में बदलाव की हवा चल रही है विकास के लिए यह जरूरी हो गया है कि पिछोर में भी भारतीय जनता पार्टी का विधायक बने तो प्रदेश में शिवराज सिंह ब देश में नरेंद्र मोदी जी के साथ पिछोर भी विकास के नए आयाम स्थापित करें।
        बैठक में कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विधानसभा सह प्रभारी मनीष अग्रवाल ने बताया कि 29 30 31 और 1 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसमें हमारी विधानसभा पिछोर में रहने वाले समस्त हितग्राहियों से मिलने का काम प्रत्येक मतदान केंद्र पर होगा इस काम को मतदान केंद्र के प्रभारी एवं संयोजक देखेंगे और इस कार्य के लिए हर एक मतदान पर एक पदाधिकारी प्रभारी बनाया जाएगा साथ ही 15 नवंबर को हमें पूरी विधानसभा में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने घर पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज लहराएगा इसके अलावा 21 नवंबर को कमल दीपावली मनाना है और प्रत्येक घर में कमलदीप  जलाएंगे  प्रत्येक कार्यकर्ता अपना ईमानदारी एवं निष्ठा से  कार्य से करते हुए इस बार जरूर पिछोर में तख्तापलट करेगा। बैठक का संचालन मनीष अग्रवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुनीता गुप्ता किशन लाल दुबे हल्के राम लोधी महेंद्र लोधी हैप्पी गुप्ता बिहारी गुप्ता के बल्ला बल्ला खान पुष्पेंद्र परिहार जगदीश शर्मा बल्लू भट्ट रामगोपाल शर्मा आदि उपस्थित हुए।