भूसे से भरे ट्रेक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी से झांसी की ओर आ रहे महिन्द्रा पिकअप वाहन के चालक ने भूसे से भरे एक ट्रेक्टर को ओवरटेक किया तो पिकअप वाहन एक ट्रक से भिड़ गया जिससे पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
जानकारी के अनुसार हनुमंत पुत्र जसपाल सिंह यादव उम्र 47 वर्ष निवासी बांसी जिला ललितपुर बोलेरो पिकअप वाहन में शिवपुरी से कूलर भर कर झांसी की ओर आ रहा तभी दिनारा थाना के उटवाहा माता मंदिर के समीप एक भूसा से भरे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय ट्रक क्रमांक यूपी 92 टी 0987 से भिड़ गया जिससे हनुमंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी लगते ही थनरा चौकी प्रभारी विनोद गौतम शीघ्र ही मौके पर पहुचे और घायल ओमप्रकाश पुत्र घनश्याम दास गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी बांसी जिला ललितपुर एवं मेवाराम पुत्र रतनसिंह कुशवाह उम्र 18 वर्ष निवासी बांसी जिला ललितपुर को झांसी मेडिकल भर्ती कराया गया।






Be First to Comment