केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओ को कार्यकर्ता सेतु के रूप में जनता को बताए: देवेंद्र भार्गव
भाजपा की कोलारस विधानसभा की बैठक सम्पन्न
शिवपुरी। पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अंत्योदय का जो मंत्र दिया था। उसे आज हमारी सरकारें उसी को अमल में ला रही हैं। देश में गरीबों के लिए जो कुछ भी हो रहा है, वह भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण हुआ है। हमारी सरकार कार्यकर्ताओं के कारण बनी है। हमारे पास सक्षम नेतृत्व और विचारधारा है, जिसके कारण हम जनसेवा के महायज्ञ में जुटे हैं। 2003 में कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली थी जिसके कारण हमारी सरकार बनी और लगातार कार्यकर्ताओं के बूते हम सरकार में हैं। चौथी बार भी जनता हमें आशीर्वाद देने के लिए आतूर बैठी है। कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर कार्यक्रमों के जरिए जनता के बीच पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुन: सरकार बनाएंगे। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी ने विधानसभा की मंडल बैठक को संबोधित करते हुए कही।
बैठक का शुभारंभ सर्वप्रथम संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं दीनदयाल उपाध्याय एवं राजमाता विजयाराजे जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बैठक द मार्गदर्शन करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूर्व विधायक नरेंद्र विरथरे ने कहा कि इन 4 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्व में सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। यह भारत की बढ़ती ताकत उन सबकी आंखों में खटक रही है, जो देश को कमजोर ही देखना चाहते है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि संगठन क्षमता के कारण हमारी ताकत बढ़ी है। कार्यकर्ताओं के विश्वास और परिश्रम के आगे हमें यह सारी चुनौतियां छोटी लगती है। भाजपा का कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से जुड़कर प्रदेश व केंद्र में पुणे है सरकार बनाएगा। जिला संगठन मंत्री देवेंद्र भार्गव ने कहा कि संगठनात्मक कार्यक्रम और कार्यकर्ता हमारी ताकत है। संगठन कार्यक्रम के कारण ही हमारा कार्यकर्ता जनता के बीच सेतु बनकर कार्य करता है। हमारे पास मजबूत और सक्षम कार्यकर्ताओं की बडी फौज है, और झोली में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की अपार उपलब्धियां है, जिनके दम पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हम कोलारस विधानसभा को जीतकर अबकी बार 200 पार कर मध्यप्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।इस बैठक में रामू बिंदल अजीत जैन धनपाल यादव कल्याण सिंह यादव विपिन खेमरिया राधेश्याम बंसल गुलाब सिंह धाकड़ नरेंद्र आर्य सूरज गोस्वामी हेमपाल दांगी सहित सेक्टर प्रभारी सह प्रभारी, नगर-ग्राम केंद्र के पालक संयोजक,मतदान केंद्र संयोजक,बी एल ए टू, मंडल कार्यकारिणी एवम समस्त कार्यकर्ता उपस्तिथ हुए।







Be First to Comment