Press "Enter" to skip to content

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित जनहितैषी योजनाओं की जानकारी लोगों को दें और उन योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास करें ..युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेशसिंह चौहान

बदरवास। कार्यकर्ता घर-घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनहितैषी
योजनाओं की जानकारी लोगों को दें और उन योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास
करें। यह बात भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेशसिंह चौहान ने बदरवास के
साक्षी गार्डन में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बीते रोज कही। बैठक से
पहले नंदकुमार यादव के नेतृत्व में श्रीपुर से बाइक रैली निकाली गई जो कि
साक्षी गार्डन पर जाकर समाप्त हुई। बैठक में पूर्व विधायक देवेन्द्र जैन ने
कार्यकर्ताओं से कहा कि हम हमारी पार्टी के लिए तन-मन-धन से कार्य करेंगे
और हमारी पार्टी हर गरीब और असहाय लोगों की मदद करेगी। कार्यकर्ता
गांव-गांव जाकर लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं। उन्होंने कहा
कि आज अपने मध्यप्रदेश में चीनी सामान अपनाया जा रहा है कार्यकर्ता चीनी
सामान को छोड़कर आप स्वदेशी सामान अपनाएं, जिससे कि चीन की आर्थिक व्यवस्था
बिगड़ जाए। युवा नेता गौरव शर्मा ने कहा कि हमारी भारतीय जनता पार्टी सदैव
देश धर्म को संस्कृति की मातृभूमि की रक्षा की है और करती रहेगी हमारी
भारतीय जनता पार्टी किसानों की मजदूरों की गरीबों की पार्टी है और सदैव
जनता के हित के लिए कार्य करती रहेगी। प्रधानमंत्री मोदी साहब ने हमारे लिए
हमारी जनता के लिए हमारी मातृभूमि के लिए अपना घर द्वार सब कुछ छोड़कर
मातृभूमि सेवा के लिए और जनता की सेवा के लिए आए हैं। बैठक में कार्यकर्ता
मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बंसल, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष नरेंद्र
आर्य, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष धनपाल यादव, प्रवक्ता हितकुमार श्रीवास्तव,
भाजापा नेता मुंशी यादव, अजय रघुवंशी मंडल अध्यक्ष कोलारस, युवा नेता नंद
कुमार यादव, गौरव शर्मा, धर्मेन्द्र प्रजापति, भानूप्रताप यादव, प्रमोद
गोस्वामी, गोविंद किरार, मोनू प्रजापति, सरदार सिंह लोधी, दुर्जन जाटव,
रामबाण यादव, नरेंद्र यादव, आनंद प्रताप यादव आदि मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!