शिवपुरी। राज्य शासन की मंशा के अनुरूप 16 नवम्बर 2017 को दोहपर 12 बजे से गांधी पार्क मानस भवन शिवपुरी में मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं कौशल सम्मेलन में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार एवं कौशल सम्मेलन का शुभारंभ लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी रूस्तम सिंह करेंगे। कलेक्टर तरूण राठी ने बताया कि स्वरोजगार मेले में विभिन्न स्वरोजगार योजना के तहत हितग्राहियों को लाभांवित किया जाएगा और इन योजनाओं से लाभांवित हितग्राहियों द्वारा निर्मित सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएगें। स्वरोजगार मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी देने के साथ मार्गदर्शन देकर लाभान्वित भी किया जाएगा।
स्वरोजगार मेला में युवाओं को विभिन्न निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएगें। रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवा अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, वायोडाटा, जो पासपोर्ट साईज के छायाचित्र के साथ स्वरोजगार मेले में उपस्थित हो सकते है।





Be First to Comment