Press "Enter" to skip to content

खबर का असर : चिकनगुनिया पीडि़तों को देखने आंकुर्सी पहुंची स्वास्थ्य टीम

मरीजों का किया परीक्षण

सिरसौद। पोहरी अनुविभाग के ग्राम आंकुर्सी में विगत 20 दिनों से डेढ़ सौ ग्रामीण चिकनगुनिया बुखार से पीडि़त हैं जिन्हें देखने के लिए आज स्वास्थ्य टीम ग्राम आंकुर्सी पहुंची। विदित हो कि गुरूवार को फास्ट समाचार डॉट कोम ने आंकुर्सी में चिकनगुनिया का प्रकोप हेडलाइन से खबर प्रकाशित की थी इसके बाद स्वास्थ्य अमला हरकत में आया है। यहां बताना होगा कि पोहरी अनुविभाग अंतर्गत आने वाले ग्राम आंकुर्सी में इन दिनों चिकनगुनिया बुखार का प्रकोप है। गांव में करीब डेढ़ सैंकड़ा से अधिक ग्रामीण इस बीमारी से पीडि़त हैं।  धीरे-धीरे ग्रामीण इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। दिनों दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। एक-एक घर में छह से आठ लोग इस गंभीर बीमारी से पीडि़त हैं और दिनों दिन इसकी संख्या बढ़ती जा रही है। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!