खनियाधाना :- जनपद पंचायत सभागार में बीएलओ की बैठक में पिछोर तहसीलदार शिव शंकर सिंह गुर्जर ने बताया कि एस डी आर का कार्य जिनका शेष रह गया है वह इस कार्य को शीघ्र पूर्ण करें । साथ ही 15 मई 2018से मतदाता सूची मे नाम परिवर्धन का कार्य प्रारंभ हो गया है जिसमे समस्त बीएलओ द्वारा डोर टू डोर जाकर मतदाता सूची में परिवर्धन का कार्य शुरु कर दिया गया है । इसके लिए आवेदक से उम्र का प्रमाण पत्र एवं निवास का प्रमाण लेकर आवेदन पत्र के साथ फोटो संलग्न कर सत्यापन कर नाम परिवर्धित करना है ।साथ ही चुनाव आयोग के दिशा निर्देश इस प्रकार हैं 15 मई से 20 जून तक डोर टू डोर नाम परिवर्धन का कार्य किया जाना है ।एवं 21 जून से 20 जुलाई तक मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाकर रिपोर्ट देना है ।मतदाता सूची का पुनरीक्षण की कार्यवाही 31 जुलाई तक होगी । 31 जुलाई को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा । 31 जुलाई से 21 अगस्त तक दावे-आपत्ति लिए जाएंगे ।निराकरण 20 सितंबर तक कराना है। 27 सितंबर 2018 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा । परिवर्धन सूची के साथ वैध दस्तावेज हो सकते हैं जिसमें आयु के लिए जन्म प्रमाण पत्र अंकसूची पैन कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस आधार कार्ड भारतीय पासपोर्ट एवम् निवास के लिए दस्तावेज निम्नलिखित हैं राशन कार्ड बिजली का बिल बैंक पासबुक किसान कार्ड गैस कनेक्शन की किताब पानी का बिल टेलीफोन विल आयकर विभाग की रसीद पोस्ट ऑफिस की पासबुक ड्राइवर लाइसेंस एवं सरपंच सचिव का प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र उपलब्ध होना आवश्यक है बैठक में अनुविभागीय अधिकारी सी बी प्रसाद मुख्य रुप से उपस्थित रहे । तहसीलदार मोर्य नायव तहसीलदार केलाशचन्द्र मालवीय एवम् समस्त बी एल ओ उपस्थित रहे । अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रसाद ने बताया कि चुनाव कार्य बहुत ही संवेदनशील व महत्वपूर्ण है अतः सभी बीएलओ इलेक्सन मोड मे आकर निर्बाध रुप से कार्य करें।






Be First to Comment