
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश हिंगणकर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम सेवढ़ीकला थाना दिनारा क्षेत्र में एक व्यक्ति अपनी मोटरसाकल पर अवैध शराब बेचने के लिए ले जा रहा है सूचना पर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी गजेंद्र सिंह कंवर को आदेश किया कि तत्काल कार्यवाही कर सूचना से मुझे अवगत करावे पर से अति. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं एसडीओपी करैरा रत्नेश तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनारा उनि. कैलाश नारायण मिश्र के नेत्रत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश देकर आरोपी नीरज पुत्र बहोरन परिहार उम्र 27 साल निवासी ग्राम सेवढ़ीकला के कब्जे से 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमत 6000 रू की मय मोटरसाकल क्रमांक एम.पी.33 एम.एच. 5710 को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया।






Be First to Comment