
करैरा। करैरा विधानसभा के केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी की करई में विशाल आमसभा को लेकर भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक एवं पूर्व विधायक ओमप्रकाश खटीक ने ने कई ग्रामों में संपर्क किया संपर्क करते हुए पूर्व विधायक ओम प्रकाश खटीक ने कार्यकार्यताओ को संबोधित कर कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री शिवराज ने गरीव, महिलाओं, किसान, युवा, अनुसूचित जाति जनजाति के लिये अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं संचालित की है जिससे समाज का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है आज हमे गर्व होना चाहिए कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की 70 प्रतिशत आवादी के भूभाग में सत्ता में है आज कार्यकर्ता की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का श्रेय भारतीय जनता पार्टी का है कार्यकर्ता शासन की योजनाएं और सत्ता के सहयोग से जन जन के बीच पहुंचकर मतदाता को पोलिंग लेकर आता है और उसका बोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में करता है जब जाकर हम सत्ता तक पहुंच पाते हैं कार्यकर्ता सभी ग्रामवासियों से अनुरोध करें कि आने वाली 28 नबम्बर को कार्यकर्ता घर घर द्वार द्वार पहुचकर बोट मांग भाजपा के प्रत्याशी राजकुमार खटीक को अपना आशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाएं और करैरा को विकास की मुख्यधारा से जोड़े। साथ ही सभी कार्यकर्ता कल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जी के कार्यक्रम को सफल बनाने में भी अपनी भूमिका का निर्वहन करें।






Be First to Comment