
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के लोकप्रिय ऊर्जावान जिला अध्यक्ष सुभाष जाटव के नेतृत्व में संभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिवपुरी जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा के एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री लाल सिंह आर्य का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर शिवपुरी जिले की अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला महामंत्री डॉ. शकुंतला पिप्पल, जिला महामंत्री मदन शेजवार, नरवर जनपद अध्यक्ष मुकेश खटीक, करैरा नगर परिषद के वार्ड पार्षद कैलाश गौतम, नरेंद्र आर्य, नीरज खटीक, जंडेल परिहार, नरेंद्र एवं शिवपुरी जिले के अनुसूचित जाति मोर्चा के एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता बैठक में मौजूद रहे।






Be First to Comment