शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के अटल सागर बांध में सुल्तानपुर गांव के किनारे सिंध नदी में डायनामाइट लगाकर मछलियों का शिकार करने वाले दो आरोपियों पर मध्यप्रदेश मतस्य महासंघ के सहायक प्रबंधक जितेंद्र ठाकुर ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों गोविंद भील और सूरज भील के खिलाफ भादवि की धारा 379, 5/7 (घ), मध्यप्रदेश विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
विदित हो कि अटल सागर बांध में मतस्याखेट पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद भी भील जाति के लोग प्रतिदिन मछलियों का शिकार करते हैं। बीते 8 दिसम्बर को ग्राम सुल्तानपुर के पास नदी के किनारे आरोपी गोविंद भील और सूरज भील डायनामाइट लगाकर मछलियों का शिकार कर रहे थे। जिन्हें वहां मौजूद कर्मचारियों ने देख लिया। जब उन्हें पकडऩे के लिए वह वहां पहुुंचे थे तो उक्त आरोपीगण वहां से भाग गए। इसकी जानकारी उक्त कर्मचारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी और मामले की जांच के बाद सहायक प्रबंधक जीतेंद्र ठाकुर ने थाने पहुंचकर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी।





Be First to Comment