Press "Enter" to skip to content

विजरौनी, सुमैला में पंचायत प्रमुख की किस्मत का फैंसला आज

विजरौनी, सुमैला में पंचायत प्रमुख की किस्मत का फैंसला आज

Displaying ramkesh bai shivpuri.jpg


बदरवास/कोलारस- कोलारस परगने के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत सुमैला एवं विजरौनी में ग्राम की सरकार यानि कि सरपंच पद के लिए आम चुनावो के लिए पंचायत क्षेत्र के मतदाता आज पांच बर्ष के लिए सरपंच एवं पंच पद के लिए मतदान करेगें। आगामी 14 दिसम्बर बुधवार को बदरवास जनपद मुख्यालय के बीआरसी भवन में दोनो सरपंचो से लेकर पंचो के मतो की गणना होगी।
 ग्राम पंचायत  सुमैला से सरपंच पद के लिए 6 उम्मीदवारो के भाग का फैंसला आज होगा। ग्राम पंचायत सुमैला से  रामकेस बाई यादव, रामसेवक कुशवाह, गोविंद सिंह यादव, सुमित शर्मा, विजय सिंह केवट, गणेशराम जाटव चुनाव मैदान में मौजूद है। जिनमें से एक का सरपंच चुना जाना तय है। ग्राम पंचायत सुमैला के लोगो का कहना है कि मुख्य मुकावला रामकेस बाई यादव एवं सुमित शर्मा एवं रामसेवक कुशवाह, गोविंद सिंह यादव के बीच मुख्य मुकावला दिखाई दे रहा है। चुनाव मैदान में भले ही 6 उम्मीदवार मौजूद हो किन्तु मुख्य मुकावला इन्ही  चारो के बीच होने की बात ग्राम पंचातय सुमैला के मतदाता बता रहे है। 


Displaying balveer yadav shivpuri.jpg


ग्राम पंचातय विजरौनी से सरपंच पद के लिए गोविंद सिंह यादव, जयपाल सिंह यादव, हरीओम किरार, कृपान सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह किरार, परमाल सिंह यादव, सरोज सिंह किरार, सुनील सिंह किरार को मिला कर 8 उम्मीदवार सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे है। जिनमें से मुख्य मुकाबला गोविंद सिंह, जयपाल सिंह, हरीओम किरार, कृपान सिंह के बीच दिखाई दे रहा है। जीत किसी कि भी हो किन्तु कोलारस परगने की पूर्व नगर पंचायत एवं बर्तमान में सबसे बडी पंचायत के रूप में जाने जानी बाली ग्राम पंचायत विजरौनी में सरपंच  पद के लिए होने बाले महा मुकाबले मेंं सरपंच पद का फैंसला आज ग्राम पंचायत सुमैला के लोग करेगें। जहां ग्राम पंचायत सुमैला में यादव  एवं हरीजन मुख्य भूमिका में है। वहीं ग्राम पंचायत विजरौनी में यादव एवं किरार समाज मुख्य भूमिका में है। किन्तु इन समाज के बोट बैंक अधिक होने के साथ साथ इन्ही समाज के कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में होने के कारण पंचायत की सरकार के मुखिया कौन होगे। फिलहाल कह पाना संभव नही है। आपसी सुलह, सहमति के बीच एक प्रत्याशी के पक्ष में एक से अधिक समाज होगें। जीत संभवत: उसी समाज के प्रत्याशी की होना तय है। सरपंच पद के लिए जहां पूर्व में लोग लाखो का दाव खेल जाते थे। वहीं चालू पंच वर्षिय कार्यकाल में सरपंच पद के लिए लाखो का दाव खेलने बाले जीते हुये। सरपंच मूलधन तो दूर की बात है। व्याज तक ठीक से बसूल नही कर पा रहे है। इन सब के बाद भी सुमैला एवं विजरौनी में नोट बंदी एवं शराब बंदी के बाद भी दोनो चीजो का खुल कर इस्तमाल प्रत्याशियो के द्वारा मतदाताओ के लिए चुनाव जीतने के उददेश्य से कराया गया। दोनो ही पंचायतो के सरपंच एवं पंच का फैंसला 14 दिसम्बर को हो जायेगा। किन्तु उप सरपंच के लिए आगामी तारीख में पंचो द्वारा उप सरपंच चुना जायेगा। Displaying ramu yadav shivpuri.jpg
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!