Press "Enter" to skip to content

दलित को दंवगों ने बेरहमी से पीटा पुलिस ने हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं मे किया मामला दर्ज

हिम्मतपुर। हिम्मतपुर से दो किलोमीटर दूर दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितीपुर मे एक दलित व्यक्ति को दंबगो ने बेहरमी से मार पीट कर दी पुलिस ने इस मामले मे हरिजन एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है

जानकारी के मुताविक ग्राम छितीपुर मे रहने वाले दलित युवक बल्लू उर्फ हुकुमसिंह खंगार निवासी छितीपुर 12जून को अपने मकान के बाहर बैठा था तभी गांव के तीन दवंग युवक राजकुमार लोधी ,बकील लोधी , चेयरमेन उर्फ फूलसिंह लोधी निवासीगण छितीपुर दारू पीकर बल्लू के मकान के पास आते है और बल्लु परिहार को जाती सूचक गालीयां देने लगते है एवं जब बल्लू ने गाली देने से उक्त व्यक्तियो को रोक तो तभी तीनो लोगो ने बल्लू परिहार को डन्डो एवं लाठियो से बेरहमी से मारपीट कर दी  जिससे बल्लू परिहार के सिर मे दाहिने गाल मे बाये हाथ के बाजू मे चोटे लगी है एवं खून निकल आया  है एवं इस मामले मे पुलिस ने राजकुमार लोधी ,बकील लोधी ,चेयरमेन उर्फ फूलसिंह लोधी निवासीगण छितीपुर के खिलाफ धारा 3(1) अनुसुचित जाती एवं अनुसुचित जनजाती (न्रशंसता निवारण) अधिनियम 1989एवं धारा 3(2)(5) , 323,294,506,34 के तहत मामला पंजीवध्द कर जाच शिरू कर दी है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!