अस्पतालों में दिखा बदलाव का असर, मरीज बोले- मंत्री हो तो
ठप्प मिली स्वास्थ ब्यबस्थायें,
ग्वालियर।राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली से चलकर ग्वालियर आए मप्र के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का स्टेशन से अपने आवास न जाकर सीधे अस्पताल जा पहुंचे।
खबर के मुताबिक स्टेशन से मंत्री श्री तोमर सीधे गाटर वाली पुलिया स्थित बीमा अस्पताल पहुंचे। अचानक रात 2 बजे कैबिनेट मंत्री को आया देख वहां मौजूद अस्पताल का स्टाफ सकते मे गया। कैबिनेट मंत्री ने रात में ही बीमा अस्पताल का निरीक्षण किया।
उसके बाद मंत्री श्री तोमर कमलाराजा अस्पताल का निरीक्षण करने भी जा पहुंचे। निरीक्षण के दौरान मंत्री तोमर ने कई मरीजों से और उनके अटेंडरों से अस्पताल की कमियों के बारे में जानकारी भी ली।
आधी रात को मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री को अपने सामने खड़ा देख कई अटेंडर व मरीज आपस में कहते हुए देखे गए कि मंत्री हो तो प्रद्युम्न जैसे।
उल्लेखनीय है कि, श्री तोमर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हमेशा सजगता का परिचय देते रहे हैं और चुनाव पूर्व कई सालों से संघर्ष भी करते रहे हैं।






Be First to Comment