Press "Enter" to skip to content

पेमेंट नहीं मिलने से परेशान व्यापारियों ने बैंक पर पक्षपात का आरोप लगाया

चहेतों को बांट रहे लाखों रूपए, आम जनता को सिर्फ 5-5 हजार
खनियांधाना। नोटबंदी के करीब चार माह बाद बड़े शहरों में हालात भले ही सामान्य हो गए हों लेकिन छोटे छोटे नगरों में नगदी की किल्लत से आज भी आम जनता भारी परेशान है। जिले की सबसे बड़ी तहसील तथा एक सैकड़ा ग्राम पंचायतों का मुख्यालय नगर खनियाधाना में पिछले 15 दिनों से कैश की कमी का सामना उपभोक्ताओं, किसानों, व्यापारियों को करना पड़ रहा है। रुपये निकालने आये लोगों को रोज कैश नहीं है कह कर लौटा दिया जाता है। हालात यह है कि आज वुधवार को अपने खाते से रुपये निकालने बैंक पहुंचे लोगों को घंटो लाइन में लगकर मात्र 5-5 हजार रूपये दिए गए जिनमें कई लोग तो ऐसे थे जिनके घर में शादी है ऐसे में वह कैसे व्यवस्था करेंगे। यही हाल नगर के अनाज व्यापारियों का है जिनका लाखों रुपये का पेमेंट बैंक में होने के वाबजूद  कभी खाली हाथ तो कभी सिर्फ पचास हजार का भुगतान किया जा रहा है ऐसे में वह किसानों की फसल खरीदने के बाद भुगतान के लिए रोज किसानों को लौटा रहे हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!