शिवपुरी। बच्चों को शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिवर्ष गुरूनानक स्कूल की ओर से वार्षिक समारोह का आयोजन किया जाता है। इस बार सांस्कृतिक प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए 15 नवम्बर को ‘झंकारÓ विषय पर केन्द्रित वार्षिकोत्सव समारोह स्थानीय स्कूल कैम्पस फतेहपुर पिपरसमां रोड़ शिवपुरी पर साायं 5 बजे से किया जा रहा है। गुरूनानक विद्यालय के डायरेक्टर महिपाल अरोरा द्वारा दी गई जानकारी में बतायाकि इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डें होंगें जबकि विशिष्ट अतिथिद्वयों में अति.पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व मानव अधिकार आयोग के जिला संयोजक आलोक एम.इन्दौरिया होंगें, कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संचालक एम.एस. अरोरा एवं श्रीमती एस.के.अरोरा द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम में ‘झंकारÓ विषय पर केन्द्रित होकर बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरूस्कृत भी किया जाएगा। वार्षिकोत्सव में विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक, अभिभावक व बच्चों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील गुरूनानक स्कूल परिवार शिवपुरी द्वारा की गई है।






Be First to Comment