Press "Enter" to skip to content

प्रदेश में विकास व सुशासन को गति और राजनीति को सूचिता देना  भाजपा का लक्ष्य: रामेश्वर शर्मा कोलारस मंडल की बैठक संपन्न

शिवपुरी। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी संगठन व सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभा रही है विकास और जनकल्याण के कारण ही समाज की अपेक्षा हमसे बड़ी है हमने जनसेवा से जो स्थान जन-जन ने बनाया है उस स्थान को सुरक्षित रखने का हमारा प्रयास होना चाहिए हमारा सामूहिक प्रयास मध्य प्रदेश में विकास व सुशासन को गति और राजनीति को सुचिता देना है हमारे समस्त प्रयासों का अंतिम लक्ष्य भारत माता को अपनी उसी दिव्य स्वरुप में पुन: स्थापित करना है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विकास व सुशासन में कोलारस विधानसभा के एक एक कार्यकर्ता राष्ट्र के पुनर्निर्माण के  महान यज्ञ में  अपनी आहुति देगा तब हमारा वैचारिक अनुष्ठान सफल ब सिद्ध होगा  और कोलारस विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा यह विचार कोलारस मंडल की बैठक में कोलारस विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष विधायक रामेश्वर शर्मा ने व्यक्त किए कोलारस विधानसभा उपचुनाव के निमित्त। कोलारस मंडल में सेक्टर प्रभारी एवं मोर्चा पदाधिकारिओ की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, करैरा के पूर्व विधायक रमेश खटीक, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र शर्मा एवं वीरेंद्र रघुवंशी कोलारस मंडल अध्यक्ष, विपिन खेमरिया, कार्यालय मंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव  एवं जिला सेक्टर प्रभारी, स्थानीय सेक्टर प्रभारी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल अध्य्क्ष, पिछड़ा मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित जनजाती, अनुसूचित जाति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!