अभाविप ने फूंका नसीरुद्दीन शाह का पुतला

अभाविप ने नसीरुद्दीन शाह का पुतला दहन किया गया
शिवपुरी। प्रसिद्ध सिने अभिनेता नसीरुद्दीन शाह द्वारा दिए गए बयान कि उन्हें भारत में रहने में डर लगता है और वह यहां असुरक्षित महसूस करते हैं, के बाद उनका विरोध होना शुरू हो गया है। शनिवार को नगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए माधवचौक पर नसीरुद्दीन शाह मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद उनका पुतला दहन किया। वक्ताओं ने कहा कि डर्टी पिक्चर बनाने वाले नसीरुद्दीन शाह आज भारत के साथ डर्टी पालिटिक्स कर रहे हैं जिसका विरोध किया जाएगा।
जुलूस की शक्ल में निकले अभाविप कार्यकर्ताओं ने नसीर विरोधी नारे लगाते हुए क्षेत्र का चक्रमण किया। इसके बाद माधवचौक तिराहे पर एक सभा की। नगर मंत्री आदित्य पाठक ने कहा कि जिस देश में रहते हुए उन्हें इतनी इज्जत, शोहरत और प्रसिद्धि मिली आज उसी देश में रहने से डर लगने का बयान देकर उन्होंने अपनी घटिया सोच से सबको परिचित करा दिया है। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के वेदांश सविता, संकल्प जैन, हर्षित भार्गव, आदित्य पाठक, विश्वनाथ सिंघल, हरिओम राठौर, मुकुल राठौर, प्रद्युमन गोस्वामी, अर्जुन योगी ,अभिषेक सोलंकी, वेंकटेश योगी, शैंकी जैन एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।