Press "Enter" to skip to content

महिला कौशल प्रतियोगिता में सैकड़ा भर प्रतियोगी हुऐ सम्मानित

पिछोर
गहोई नवयुवक मण्डल पिछोर के तत्वाधान में गहोई भवन पिछोर पर महिला कौशल
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एक सैकड़ा से अधिक महिला
प्रतिभागियों ने भाग लिया। गहोई वैश्य नव युवक मण्डल द्वारा आयोजित महिला
कैशल प्रतियोगिता में महिला मण्डल के सहयोग से मंहदी प्रतियोगिता, रंगोली
प्रतियोगिता तथा राधा-कृष्ण रूप सज्जा एवं नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया
गया। कार्यक्रम दो चरणों में पूर्ण किया गया।
प्रथम चरण में मंच पर
महिला मण्डल के मुख्याथित्य सरस्वती पूजन, मैथली शरण गुप्त जी की प्रतिमा
के समीप दीप प्रज्वलित कर किया गया तथा स्वागत गीत गाया किया गया। महिला
पदाधिकारियों ने नगर की शासकीय महिला शिक्षिकाओं को मेडल पहनाकर, स्मृति
चिन्ह तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया। मेंहदी तथा रंगोली प्रतियोगिता में
चयनित वालिकाओं तथा महिलाओं को सम्मानित किया गया।
द्वितीय चरण में मंच
पर मुख्य अतिथि के रूप में राजाराम निगोती गहोई ट्रस्टीय अध्यक्ष, विशिष्ट
अतिथि के रूप में संतोष चौधरी वैश्य पंचायत अध्यक्ष, महिला मण्डल अध्यक्ष
श्रीमती पदमा पंसारी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल डेंगरे नव युवक मण्डल
कार्यकारी अध्यक्ष ने की, जिनका धर्मेन्द्र गुप्ता ने माल्यार्पण कर
स्वागत किया। कार्यक्रम में पधारे समाज के वरिष्ट पदाधिकारियों को सम्मानित
किया गया। कार्यक्रम के अंत में राधा – कृष्ण रूप सज्जा एवं नृत्य
प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बंसत कनकने,
श्रीमती रचना नगरिया तथा सुलेखा चौधरी ने किया। उपस्थित सभी समाजिक
बन्धुओं, महिलाओं का आभार व्यक्त गहोई नव युवक मण्डल कार्यकारी अध्यक्ष
अनिल डेंगरे ने किया। सभी उपस्थित जनों से सहभोज गर कार्यक्रम की भूरी –
भूरी प्रंशसा की। 

शासकीय शिक्षिकाओं सहित एक सैकड़ा छात्र हुऐ सम्मानित
गहोई
वैश्य नव युवक मण्डल पिछोर द्वारा नगर की लगभग 35 शिक्षिकाओं सहित एक
सैकड़ा से अधिक मेंहदी, रंगोली, राधा-कृष्ण रूप सज्जा, राधा – कृृष्णमय
नृत्य प्रतियोगिताओं ने नन्हे बच्चों, बालिकाओ, तथा महिलाओं को सम्मानित
किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!