ग्वालियर । दसवीं की एक छात्रा काअश्लील वीडियो दो दिन पहले वायरल हो गया। वायरल वीडियो जब उसके परिजन तक
पहुंचा तो छात्रा से पूछताछ की गई। तब खुलासा हुआ कि दो लड़कों ने छात्रा से
डेढ़ माह पूर्व सामूहिक दुष्कर्म किया था।
जिसके बाद यह अश्लील
वीडियो बनाया था। घटना मोहना के सहसारी गांव की है। मामला पुलिस तक पहुंचा
तो पुलिस ने वीडियो को निगरानी में लेकर दोनों आरोपियों पर सामूहिक
दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
मोहना थानाक्षेत्र स्थित सहसारी
गांव में दो दिन से एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। गांव बुधवार सुबह गांव
के लड़के यह वीडियो देख रहे थे तभी एक युवक की नजर उस पड़ी वीडियो में जो
लड़की थी वह उसकी भतीजी थी। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी और बच्ची
से पूछताछ की। इस पर बच्ची ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले वह भाभी के साथ
बाजार गई थी।
मोहना बाजार से भाभी खरीदारी कर लौटा आई थीं वह पेट
दर्द की दवा लेने डॉक्टर के पास चली गई। जब वह लौट रही थी तो गांव के दो
लड़के राज व भूरा सेन ने उसे धमकाकर अपने कमरे पर ले गए वहां सामूहिक
दुष्कर्म किया। उसके बाद यह वीडियो बना लिया। छात्रा के खुलासे के बाद
पुलिस ने तत्काल दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज
कर लिया है।





Be First to Comment