Press "Enter" to skip to content

मुनिश्री के सानिध्य में निकले जिनेन्द्र विमानोत्सव विधायक केपी सिंह भी हुए कार्यक्रम में शामिल

खनियांधाना। नगर के पिछोर रोड स्थित सर्वोदय तीर्थ गौशाला में आज भव्य जिनेंद्र विमानोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी कार्यक्रम मुनि श्री अजीत सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में संपन्न हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक के पी सिंह कक्काजू एवं नगर परिषद अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह जूदेव भी शामिल हुए तथा मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष एस के जैन रिटायर्ड डीजीपी दिल्ली पुलिस तथा राकेश जैन वास्तुविद ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के सभी विधि-विधान मंत्रोच्चार पूर्वक ब्र.अविनाश भैया भोपाल ने संपन्न कराए तथा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा आसपास के शिवपुरी, बीना, गंजबासौदा, ललितपुर, चंदेरी, ईसागढ़, कदवाया,बामोर कला, मुहारी, अछरोनी, पिपरोदा, गूडर के लोग शामिल हुए। दोपहर में श्रीजी का विमान उत्सव खिरकिट मंदिर से प्रारंभ हुआ जिसमे मुनिश्री के साथ साथ श्रावक गण अपने कंधों पर प्रभु जी का विमान जी लेकर चल रहे थे साथ में विद्यासागर गुरुकुलम के बच्चे सफेद कुर्ते पजामे में भक्ति गीत गाते हुए चल रहे थे ।गौशाला परिसर में पहुंचने पर सर्वप्रथम मुनि श्री के मांगलिक प्रवचन हुए तत्पश्चात भगवान का अभिषेक एवं शांति धारा की क्रिया संपन्न कराई गई तथा फूलमाला की गोली भक्तगणों ने बड़े उत्साह पूर्वक ली।

बॉक्स

विमानोत्सव के कार्यक्रम में पधारे क्षेत्रीय विधायक के पी सिंह के समक्ष संस्था के पदाधिकारियों ने क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधा देने की की दृष्टि के हिसाब से सरकारी भूमि दिलाने का आग्रह किया जिस पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक अस्पताल का निर्माण कराया जा सके जिस पर कक्काजू ने सहमति देते हुए शीघ्र ही स्थान चयन करने की बात कही तथा कमेटी के अध्यक्ष एसके जैन ने भरोसा दिलाया कि जैसे ही जमीन मिलेगी हम तीन महीने के अंदर बिल्डिंग खड़ी कर देंगे ताकि यहां के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दूर दूर तक नहीं भटकना पड़े मंच से यह घोषणा होते हुए ही उपस्थित सभी श्रोताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा ताली बजाकर स्वागत किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!