ग्वालियर-गुरूपूर्णिमा के अवसर पर चौधरी गैस्ट हाउस ग्वालियर में संभागीय
सम्मेलन हुआ ,सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रांतीय संगठन मंत्री गौरीशंकर दुवे ,विशिष्ट अतिथि सुधीर उपाध्याय ,कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक शर्मा संभाग अध्यक्ष के द्वारा की गई |कार्यक्रम का संचालन शिवपुरी जिलाध्यक्ष प्रदीप अवस्थी द्वारा किया गया |
ग्वालियर और चम्बल संभाग के समस्त जिलाध्यक्ष उपस्थित हुये |
कार्यक्रम तीन चरणों में सम्पन्न हुआ|
प्रथम चरण मे मॉ सरस्वती पूजन,वंदना,एवं सामूहिक प्रेरणा गीत का गायन किया गया | परिचय सम्मेलन में सभी पदाधिकारीयों ने अपने परिचय दिये ,द्वितीय चरण में कार्यकारी अध्यक्ष डी.के त्रिपाठी ,सतानंद शर्मा,दिलीप शर्मा,श्रीमति कमलेश सक्सैना जी,राघवेन्द्र कुशवाह द्वारा अपने बिचार प्रस्ताव हेतु रखे गये,मुख्यअतिथि और दिलीप शर्मा मुरैना ने गुरू की महिमा पर अपनी गुरू के प्रति श्रद्धा व्यक्त की,संभाग अध्यक्ष अशोक शर्मा ने अध्यापको को सबके साथ सातवॉ वेतनमान न मिलने पर समस्त संगठन के पदाधिकारीयों को एकजुट होकर आंदोलन के लिये तैयार रहने का आवाहन किया |
अंत में जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने आभार व्यक्त किया |
कार्यक्रम में शिवपुरी से प्रदीप अवस्थी,रामकृष्ण रघुवंशी,श्रीमति कमलेश सक्सैना,देवेन्द्र शर्मा,भिड से राघवेन्द्र सिंह कुशवाह,डी.के.त्रिपाठी,वरूण सिंह भदौरिया ,महेश सैगर,सतानंद शर्मा,मुरैना से दिलीप शर्मा,भूपेन्द्र बालौठिया,रामदास शर्मा,
श्योपुर से धर्मेन्द्र सिंह जाट,चन्द्रभान सिंह जाट,जीतेन्द्र धाकड.,,ग्वालियर से गजेन्द्र सिंह,हरिओम जादौन,संतोष जादौन,मनोज शर्मा, मत्सेन्द्र पाठक,प्रमोद गोयल,उमेश श्रीवास्तव,महेश सेंगर,तरूण चतुर्वेदी,राघवेन्द्र शर्मा आदि पदाधिकारी एवं बडी संख्या में सदस्यगण उपस्थित हुये |






Be First to Comment